शाहगंज: डीएम ने कंपोजिट विद्यालय में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ किया
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कंपोजिट विद्यालय सबरहद में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे नवरात्रि का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और भोजन कराया। साथ ही डीएम ने आईटीसी लैब का उद्घाटन किया और छात्रों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।