शाहगंज: अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे बताया कि थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण प्रकरण में वांछित आरोपी खेतासराय स्टेशन पर मौजूद है।