शाहगंज: कटघर गांव में खेत जाते समय किसान की हृदयाघात से हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
सुइथाकला क्षेत्र के कटघर गांव में शुक्रवार देर शाम एक किसान की अचानक हृदयाघात से मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने बताया कि 64 वर्षीय मितलू खेत में धान की फसल देखने जा रहे थे। रास्ते में सुनसान जगह पर उन्हें अचानक चक्कर आया और वे गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।