भोरे: परसौनी गांव में दंपती से मारपीट कर एक लाख रुपए छीने, 11 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
भोरे थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में छत की ढलाई को खराब करने से मना करने पर एक दंपति के साथ मारपीट कर घायल करने और ढलाई के लिए रखे एक लाख रुपए छीन लेने का मामला सामने आया है घटना के करीब 11 दिन बाद पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर ली है बाबूनंद बिन की पत्नी बंबुती ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ घर की छत की ढलाई कर रही थी। इस बीच आरोपी आए और मारपीट किए।