दरभा: नेगानार से दरभा तक जर्जर सड़क बनी कीचड़ का तालाब, रोज हो रही हैं दुर्घटनाएं, जगदलपुर-सुकमा की लाइफलाइन
Darbha, Bastar | Jul 8, 2026 जिले के दरभा विकासखंड में सड़क की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश की वजह से सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रहा गई है, क्योंकि बारिश कि सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी सड़क पर कीचड़ के रूप में आ गई है ।जिससे फिसलन बढ़ गई है । यहां बड़े वाहन हों या दोपहिया वाहन सब अचानक फिसल रहे हैं । जिससे कोई बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।