बहोरीबंद: बहोरीबंद तहसील में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बीएमओ को ज्ञापन सौंपा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर के 32 हजार संविदा कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन पर उतरेंगे।