बालाघाट: जहर बनी दवा: मक्का में छिड़काव करते किसान की दर्दनाक मौत
जिले की परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम मोहगांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मक्का फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय उसके संपर्क में आने से 55 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक किसान मोहन सिंह मरकाम 9 अप्रैल की सुबह अपने खेत (बाड़ी) में लगी मक्का फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। छिड़काव के बाद जब वे घ