पीरटांड: मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो के समीप हुवे सडक हादसे में एक बाइक सवार की हुई मौत।
मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो के समीप शुक्रवार को सडक हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई है।बताया जाता है कि बाइक चालक गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक सत्येंद्र मंडल घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।