पीरटांड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहुंची कोवाड,आदिवासी परम्परागत तरीके से हुवा भव्य स्वागत।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को कोवाड पहुंची,जहां उनका आदिवासी परम्परागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया।यहां अपने सम्बोधन के दौरान कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, हेमन्त सोरेन के साथ जो षड्यंत्र रचा गया है, उसका जवाब आने वाले चुनावों में झारखण्ड की एक एक जनता देगी।