शाहबाद: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले लेहना के मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिहानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को आती जाती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है।मिशन शक्ति में तैनात पुलिस बल के अनुसार वह हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में मिशन शक्ति की बैठक कर महिलाओं को जागरूक करने जा रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी की गई।