भानपुरा: लौटखेड़ी में मनाई गई उज्जैनी, अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना
तहसील क्षेत्र के ग्राम लौटखेड़ी में अच्छी बारिश की कामना को लेकर रविवार को ग्रामवासियों द्वारा परंपरागत रूप से उज्जैनी मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर गांव के बाहर सामूहिक रूप से भोजन बनाया। उज्जैनी के अवसर पर ग्रामीणों ने घास भेरूजी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की।