🚨बड़कनगांगो के जतघघरा में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल, कार्यपालक अभियंता के नाम सौंपा आवेदन! छोटी-मोटी मरम्मत के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप।
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बड़कनगांगो अंतर्गत जतघघरा गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे 11 केवी/400 वोल्ट विद्युत ट्रांसफॉर्मर के संचालन एवं रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, छोटी-मोटी मरम्मत और खराब उपकरणों को बदलने के नाम पर बिजलीकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मोटी रकम वसूली जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत एवं रखरखाव की जिम्मेदारी विभाग की है, इसके बावजूद ग्रामीणों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बरकट्ठा बिजली कार्यालय पहुंचकर विभाग के हेड क्लर्क को बरही विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के न�
Barkatha, Hazaribagh | Nov 28, 2026