बीसलपुर: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
बीसलपुर - दीपावली के पावन पर्व पर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया, जब घर लौट रहे दो भाइयों में से एक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और त्योहार की सारी खुशियां आंसुओं में तब्दील हो गईं।