रायपुर कोर्ट में पकड़ाया फर्जी वकील
राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक कथित फर्जी वकील को पकड़ने का मामला सामने आया है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की सतर्कता से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके बाद उसे सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी न्यायालय परिसर में वकील बनकर लोगों से संपर्क कर रहा था। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना नाम बदलकर बताने लगा, जिससे अधिवक्ताओं को उस पर संदेह हुआ। आरोपी के पास से कई संदिग्ध आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं।
#RaipurNews #FakeLawyer
#CourtNews #BreakingNews
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Jun 20, 2026