Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

देव: खुशियालपुर गांव में विद्युत स्पर्शघात से एक महिला की हुई मृत्यु, सूचना मिलते ही पहुंचे जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि

Deo, Aurangabad | Jul 21, 2026

MORE NEWS

📍 जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन
जनता की आवाज़, प्रशासन की प्राथमिकता।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े अनेक मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।

✅ सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।
✅ संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
✅ प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा कर आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है।
औरंगाबाद जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #SaatNishchay3 #PublicService #CitizenFirst #Bihar #DistrictAdministration #AurangabadBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन जनता की आवाज़, प्रशासन की प्राथमिकता। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े अनेक मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। ✅ सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। ✅ संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ✅ प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा कर आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। औरंगाबाद जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। #Aurangabad #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #SaatNishchay3 #PublicService #CitizenFirst #Bihar #DistrictAdministration #AurangabadBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 7, 2026

🚨 साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए औरंगाबाद में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलेगा

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया, जिसमें साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल अरेस्ट से बचाव तथा साइबर ठगी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देश दिया गया कि साइबर सुरक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इसके तहत सुधा आउटलेट्स, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा बिजली बिलों के माध्यम से राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि साइबर ठगी की स्थिति में पीड़ित तुरंत शिकायत दर्ज करा सकें।
प्रत्येक मंगलवार को "साइबर मंगलवार" अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश, केवाईसी अपडेट, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि बिहार साइबर अपराध नियंत्रण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य में e-Zero FIR एवं प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
औरंगाबाद जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध अब तक 68 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा 48 अभियुक्तों का विवरण समन्वय (Samanvaya) पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।
📞 याद रखें: साइबर ठगी या डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी संदिग्ध घटना की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या निकटतम साइबर थाना/पुलिस से संपर्क करें।
#Aurangabad #CyberSafety #DigitalArrest #CyberCrime #1930Helpline #CyberTuesday #Bihar #DistrictAdministration #SafeDigitalIndia
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🚨 साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए औरंगाबाद में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलेगा जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया, जिसमें साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल अरेस्ट से बचाव तथा साइबर ठगी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि साइबर सुरक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इसके तहत सुधा आउटलेट्स, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा बिजली बिलों के माध्यम से राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि साइबर ठगी की स्थिति में पीड़ित तुरंत शिकायत दर्ज करा सकें। प्रत्येक मंगलवार को "साइबर मंगलवार" अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश, केवाईसी अपडेट, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि बिहार साइबर अपराध नियंत्रण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य में e-Zero FIR एवं प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। औरंगाबाद जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध अब तक 68 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा 48 अभियुक्तों का विवरण समन्वय (Samanvaya) पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। 📞 याद रखें: साइबर ठगी या डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी संदिग्ध घटना की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या निकटतम साइबर थाना/पुलिस से संपर्क करें। #Aurangabad #CyberSafety #DigitalArrest #CyberCrime #1930Helpline #CyberTuesday #Bihar #DistrictAdministration #SafeDigitalIndia CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 7, 2026

🩸 मानवता की सेवा का सशक्त संदेश — स्वैच्छिक रक्तदान महादान ❤️
जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि "रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।" उन्होंने अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रक्तदाताओं के मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण है और प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में माननीय विधायक ओबरा श्री प्रकाश चन्द्रा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आइए, रक्तदान करें—जीवन बचाएँ। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी के लिए नई उम्मीद बन सकता है। ❤️🩸
#Aurangabad #BloodDonation #RedCross #RaktdaanMahadaan #HumanityFirst #SaveLives #Bihar #जनसेवा #रक्तदान_महादान
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🩸 मानवता की सेवा का सशक्त संदेश — स्वैच्छिक रक्तदान महादान ❤️ जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि "रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।" उन्होंने अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रक्तदाताओं के मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण है और प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में माननीय विधायक ओबरा श्री प्रकाश चन्द्रा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आइए, रक्तदान करें—जीवन बचाएँ। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी के लिए नई उम्मीद बन सकता है। ❤️🩸 #Aurangabad #BloodDonation #RedCross #RaktdaanMahadaan #HumanityFirst #SaveLives #Bihar #जनसेवा #रक्तदान_महादान CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 7, 2026

🗞️✨ आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 

👩🏻‍💼 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में जिले की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां 

☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष सोलर मेला एवं परामर्श ।

⚡ जिले में 421 रूफटॉप सोलर यूनिट की स्थापना तथा प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख यूनिट बिजली उत्पादन की उपलब्धि ।

🤝 सहयोग शिविर के आवेदनों की समीक्षा एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश।
🌾 किसानों को टोकन प्रणाली के माध्यम से डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था ।

#Aurangabad #DMAurangabad #AbhilashaSharma #PMSuryaGhar #SolarMela #SahyogShivir #GoodGovernance #AurangabadBihar
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

🗞️✨ आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 👩🏻‍💼 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में जिले की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां ☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष सोलर मेला एवं परामर्श । ⚡ जिले में 421 रूफटॉप सोलर यूनिट की स्थापना तथा प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख यूनिट बिजली उत्पादन की उपलब्धि । 🤝 सहयोग शिविर के आवेदनों की समीक्षा एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश। 🌾 किसानों को टोकन प्रणाली के माध्यम से डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था । #Aurangabad #DMAurangabad #AbhilashaSharma #PMSuryaGhar #SolarMela #SahyogShivir #GoodGovernance #AurangabadBihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 7, 2026

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।

Deo, Aurangabad | Aug 6, 2026