कासगंज: हनोता गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के कासगंज अमापुर रोड पर हनोता के पास एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक के शव की शिनाख्त गिर्राज सिंह निवासी नगला भगत, थाना मिरहची, जनपद एटा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेजकर जांच शुरु करदी है। जानकारी सोमवार शाम 6 बजे मिली।