Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
ftshubhamsinha
No video available
6
*डी के कालेज के NSS के अंतर्गत 'इंडिया@75 कार्यक्रम' के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत*
Buxar, Buxar
| May 12, 2022
MORE NEWS
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार महादलित बस्ती में दीपावली की खुशियाँ साझा करने पहुँची उप विकास आयुक्त, स्थानीय परिवारों के बीच दीप एवं मिठाइयों का किया वितरण @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar
Buxar, Bihar | Nov 9, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 नवंबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने का निर्देश आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को छठ पर्व के अवसर पर लाइट एंड साउंड लेजर शो के प्रदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी वरीय पदाधिकारियों को अपने आवंटित प्रखंड में कम-से-कम एक छठ घाट गोद लेकर वहां छठ व्रतियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निकायों एवं प्रखंड प्रशासन को छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथों की मरम्मति, घाटों के समतलीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को घाटों एवं पहुंच पथों पर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था तथा सभी तारों एवं उपकरणों की जांच करने, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन विभाग को गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान, प्रशिक्षित गोताखोरों, बचाव दल एवं आवश्यक उपकरणों की तैनाती का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन को प्रमुख एवं संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन, निरंतर गश्ती तथा सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए घाटों का नियमित निरीक्षण करने एवं कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar #CMSamrat #BuxarNews #samratchaudhary #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 9, 2026
बक्सर में कुछ ऐसी दिखी दीपावली… जब अधिकारियों ने बस्तियों में पहुंचकर बांटी खुशियां! - डीएम व एसपी समेत सभी वरीय अधिकारियों ने दलित बस्तियों में जलाए दीप बक्सर खबर। दीपावली का त्योहार… रोशनी का त्योहार… खुशियों का त्योहार। लेकिन इस बार बक्सर में दीपावली की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने इस पर्व के मायने को और भी खास बना दिया। आमतौर पर दीपावली पर लोग अपने घरों को रोशन करते हैं, परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। लेकिन इस बार बक्सर में जिला प्रशासन और पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उन बस्तियों का रुख किया जहां जरूरतमंद लोग रहते हैं। अधिकारियों ने उनके साथ वक्त बिताया। बच्चों के मध्य मिठाई, पटाखे, मोमबत्ती आदि का वितरण किया। दरअसल, मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जिले के अलग-अलग महादलित टोलों में दीपावली मनाने की पहल की गई। विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है #buxar #BuxarNews #buxarjila #buxarparlour #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
सोलर एनर्जी का महत्व बता कर लोगों को जागरुक करने वाली बिटिया को कनक सोलर एंड एनर्जी की तरफ से मिला सम्मान ..
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
वीडियो : दीपावली पर महादलित टोले पहुंची डीएम, ग्रामीणों संग दीप और मिठाइयां बांटकर बिखेरी खुशियां ..
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
बक्सर जिले का डेली समाचार बुलेटिन : 9 नवंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर ढंग से कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बक्सर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न महादलित टोलों में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar Welfare department
Buxar, Bihar | Nov 9, 2026
गंगा उत्सव के अवसर पर बक्सर एवं डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर दिनांक 07 नवंबर 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामरेखा घाट, बक्सर एवं छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। रामरेखा घाट, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की आरती की गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar
Buxar, Bihar | Nov 8, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 नवंबर 2026 गंगा उत्सव के अवसर पर बक्सर एवं डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर दिनांक 07 नवंबर 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामरेखा घाट, बक्सर एवं छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। रामरेखा घाट, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की आरती की गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान आमजनों को गंगा नदी एवं अन्य जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा तथा पूजन सामग्री प्रवाहित नहीं करने, घाटों को स्वच्छ रखने एवं जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें तथा स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल गंगा के संकल्प को जन आंदोलन बनाने में सहभागी बनें। हर घाट स्वच्छ हो, हर मन में गंगा के प्रति सम्मान हो। हर बूंद अनमोल, गंगा संरक्षण हमारा संकल्प। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarjila #buxarcity #samratchaudhary #bihar #BuxarNews #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 8, 2026