छतरपुर: बीडीओ ने बोल्डर लदे तीन हाईवा किए ज़ब्त, दो बिना चालान और एक ओवरलोड
छतरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आशीष कुमार साहू ने बुधवार की देर रात नेशनल हाईवे 139 पर सघन जांच अभियान चलाते हुए बोल्डर लदे तीन हाईवा वाहनों को पकड़ा। इनमें से दो वाहन बिना वैध चालान के संचालित हो रहे थे, जबकि एक हाईवा पर निर्धारित क्षमता से अधिक बोल्डर लदा पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों को आगे की प्रक्रिया के लिए पुलिस के ह