डुमरा: सीतामढ़ी में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक परिक्रमा, हिंदी समेत कई भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध
सीतामढ़ी : पुस्तक प्रेमियों, छात्रों और साहित्य के पाठकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की पुस्तक परिक्रमा इन दोनों सीतामढ़ी पहुंची हुई है इस चलते फिरते पुस्तक मेले को लेकर जिले के छात्रों शिक्षको साहित्यकारों और पुस्तक प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।