मुशहरी: कुख्यात अपराधी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, अवैध हथियार कारोबार का खुलासा
ब्रह्मपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी भैरव त्रिपाठी को अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष विपिन रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर राहुल नगर रोड नंबर-1 में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करन