कोल: सराय मियां में बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला सहित 3 को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Apr 23, 2024 थाना देहली गेट के सराय मियां में मंगलवार रात्रि बच्चे-बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।