कोल: AMU को 103 साल के इतिहास में पहली बार मिली महिला कुलपति, नईमा खातून बनी AMU की कुलपति
Koil, Aligarh | Apr 22, 2024 देश और दुनियाभर में प्रसिद्ध AMU को 103 वर्ष के इतिहास में पहली बार महिला कुलपति मिली है। प्रो नईमा खातून को AMU का कुलपति नियुक्त किया गया है। 30 अक्टूबर को कुलपति के लिए चुनाव कराया गया था जिसमें 20 उम्मीदवार शामिल थे। 20 उम्मीदवारों में से 3 नाम राष्ट्रपति को भेजे गए थे जिनमें नईमा का नाम शामिल था। फिलहाल नईमा को कुलपति नियुक्त किया गया है।