बलरामपुर: सिंगाही ग्राम पंचायत में वोटर लिस्ट आपत्तियों के निस्तारण के लिए कैंप लगाया गया, छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे
सिंगाही ग्राम पंचायत में आगामी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने संबंधी आपत्तियों का सोमवार को पंचायत भवन में कैंप लगाया गया। हल्का लेखपाल अजय सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में परिवर्धन के लिए दर्ज आपत्तियों का डोर टू डोर सर्वेक्षण के माध्यम से समाधान किया गया। इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर राम जी और बीएलओ शैलेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।