बलरामपुर: लापरवाही से वाहन चलाकर युवक की मौत के मामले में कोर्ट ने 35 वर्ष पुराने आरोपी को सुनाई सजा, लगाया ₹10 हजार जुर्माना
सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत एक पुराने लेकिन गंभीर मामले में न्यायालय ने सोमवार को दोषी आरोपी को सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में प्रभावी एवं सतत पैरवी के चलते न्यायालय ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने और मृत्यु कारित करने के दोषी अभियुक्त को दंडित किया।