लखीसराय: जिले के बड़हिया रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत ,किया गया पोस्टमार्टम।
बड़हिया रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जिसकी सूचना पाकर रेल पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व जागेश्वर महतो के पुत्र विश्वनाथ महतो के रूप में की गई।