लखीसराय: लखीसराय जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में नियोजन सह मार्गदर्शन कैंप का हुआ आयोजन
शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग से संबद्ध जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में नियोजन सह मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय की देखरेख में आयोजित कैंप में हिफोज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि निखिल सिंह के द्वारा कैंप में पहुंचे 22 अभ्यर्थियों में से विभिन्न पदों के लिए 16 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के पश्चात चयनित किया गया.