लखीसराय: शहर के नया बाजार बड़ी दुर्गा स्थान के समीप अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर किया गया उपचार।
शहर के नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। महिला की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव निवासी रामबालक साव की पत्नी फुलवा देवी के रूप में की गई।