लखीसराय: शेखपुरा मोड़ के समीप बाइक हुआ अनियंत्रित, चालक व सवार दोनो गिरकर घायल
शेखपुरवा मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक तथा सवार दोनों गिरकर घायल हो गए। घायल दोनो युवक को जदयू हलसी प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी ने अपने सहयोगियों के सहयोग से इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बाइक चालक की पहचान सूर्यगढ़ा जगदीशपुर निवासी हिमांशु कुमार तथा सवार अनुभव कुमार के रूप में की गई है।