लखीसराय: जिला योजनालय लखीसराय में एक दिवसीय नियोजन सह मार्ग- दर्शन शिविर का हुआ आयोजन,16 अभ्यार्थी चयनित
श्रम संसाधन विभाग के निदेशालय नियोजन बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय लखीसराय द्वारा जिला योजनालय लखीसराय में एक दिवसीय नियोजन सह मार्ग- दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। जहां कुल 22 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों में से हिप हॉप मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड में 16 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के उपरांत चयन किया गया।