बेंगाबाद: दूधीडीह में गोतिया लोगों ने 3 लोगों को मारपीट कर किया घायल, तीनों का सदर अस्पताल में इलाज जारी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दूधीडीह निवासी 3 लोगों को गोतिया लोगों ने मारपीट के घायल कर दिया। शुक्रवार को 4 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना में बुधन मंडल, सुशीला देवी और नरेश मंडल घायल हो गया। बताया गया कि बुधन मंडल , सुशीला देवी और नरेश मंडल एक ही परिवार के हैं और उसका जमीन विवाद गोतीया लोगों से चल रहा है।