बेंगाबाद: बरोटांड़ में बाप-बेटी की लड़ाई में बाप के पक्ष के तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरोटांड़ में बाप और विवाहित बेटी की लड़ाई में बाप के पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज गुरुवार को 3 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलो की पहचान तुलसी महतो, बेटा किशोरी यादव, पोता कुलदीप कुमार के रूप में हुई। मारपीट का आरोप बेटी सबिता देवी, दामाद सोनू यादव, समाधि उमेश राय पर लग रहा है।