बेंगाबाद: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सालखन सोरेन स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शिलान्यास किया
बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा स्थित सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का आवश्यक पर्यटकीय विकास कार्य का शिलान्यास बुधवार को 3 बजे गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा महालाल सोरेन नूनुराम किस्कू समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।