बेंगाबाद: शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या पर डीएसपी 2 कौसर अली की अध्यक्षता में पपरवाटांड कार्यालय में बैठक
शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या को लेकर डीएसपी 2 कौसर अली की अध्यक्षा में मंगलवार को 4 बजे एक बैठक पपरवाटांड कार्यालय में हुई। मौके पर उनके सहयोगी ट्रैफिक इंस्पेक्टर डूगन टोपनो भी मौजूद थे। यहां मोटर कामगार यूनियन के सदस्य और नेतागण भी बैठक में पहुंचे थे।ट्रैफिक मामले में डीएसपी 2 ने मोटर कामगार यूनियन को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।