बेंगाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने झंडा मैदान से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली
विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर गुरुवार को 8 बजे झंडा मैदान से जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व प्रोफेसर विनीता कुमारी के द्वारा किया गया, जिसमें एनसीसी के लगभग 55 कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।