पीरो: भीषण गर्मी का असर: पीरो-चरपोखरी के स्कूलों में 23 मई तक छुट्टी
Piro, Bhojpur | May 20, 2026 लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 23 मई तक पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं अब सुबह से 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।