स्वार: धनोरी गांव के जंगल में कोसी नदी में पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत; ग्रामीणों ने अवैध खनन को बताया हादसे की वजह
Suar, Rampur | Oct 20, 2026 जानकारी के अनुसार, धनोरी गांव निवासी किसान उपदेश मौर्य अपने बेटे उमेश कुमार के साथ ट्रैक्टर-रोटावेटर लेकर खेत जोतने के लिए कोसी नदी पार गए थे। शाम करीब छह बजे अपने घर लौटते समय परिवार के अन्य सदस्य भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए। नदी पार करते समय ट्रैक्टर का एक पहिया गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया।