डुमरा: मेहसौल पुलिस की कार्रवाई: साधु के वेश में ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, होटल से पांच गिरफ्तार
सीतामढ़ी: शहर में साधु का वेश धारण कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सुल्तान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह गिरोह साधु बनकर भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था।