मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक होगा नामांकन, कलेक्ट्रेट में शुरू की गई बैरिकेडिंग
मझवा विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे से बैरिकेडिंग शुरू की गई। उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।