मिर्ज़ापुर: गिरिराज सिंह ने भरुहना में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा, अखिलेश यादव के डीएनए में है हिंदू विरोधी डीएनए
अखिलेश यादव के डीएनए में ही हिंदू विरोधी डीएनए है। उक्त बातें कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भरहना स्थित राम जी मिश्रा के आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के वोट के लिए अखिलेश यादव इस तरह का बयान दे रहे हैं। पिता ने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई और अखिलेश यादव पूछ रहे हैं कि दुर्गा विसर्जन प्रतिमा के लिए रूट का परमिशन था या नहीं।