अलवर: अलवर में अवैध PG में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर बरसे पत्थर, 25-30 हिरासत में
Alwar, Alwar | May 26, 2026 शहर के नयाबास इलाके में बीती रात 11 बजे अवैध रूप से संचालित पीजी में रहने वाले छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसाए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और 25-30 युवकों को हिरासत में लिया।