सिंघेश्वर: सिंघेश्वर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने वाहनों के कागजात व हेलमेट की जांच की
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सिंघेश्वर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जांच में सहयोग की अपील की।