धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनसे दूरभाष पर बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने शशिकांत का हालचाल जाना और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। वर्ष 2016 में सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शशिकांत ने मुख्यमंत्री से बेहतर उपचार के लिए सहयोग का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री की इस पहल से शशिकांत और उनके परिवार में उपचार को लेकर नई उम्मीद जगी है।
#VishnuDeoSai #Dhamtari #Chhattisgarh #संवेदनशील_सुशासन #जनसेवा