गोवर्धन: मंगोरा: घर के बाहर सो रहे शख्स की संदिग्ध मौत, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप
मथुरा में रिश्तों के कत्ल और पुरानी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे 52 वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके ही चचेरे भाइयों ने पुरानी दुश्मनी के चलते गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मंगोरा थाना इलाके के ऊंचा गांव की है