राजगढ़: सादुलपुर रेलवे स्टेशन से चूरू जिले की पुरुष और महिला बास्केटबॉल टीमें हनुमानगढ़ के लिए रवाना
Rajgarh, Churu | Nov 11, 2026 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 12 नवंबर से 15 नवंबर. तक हनुमानगढ़ में आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चूरू जिले की पुरुष एवं महिला टीमों को सादुलपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:50 बजे हनुमानगढ़ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इरफान मोहम्मद बिहानी ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की।