शिकोहाबाद के DP स्कूल में मासूम के साथ हैवानियत परिजनों ने थाने में दिया लिखित प्रार्थना पत्र
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। ये हैं ततारपुर के प्रतीस कुमार और इनके साथ खड़ा है इनका 12 साल का बेटा शौर्य, जो DP Public School माधौगंज में कक्षा 6 में पढ़ता है।
पिता का आरोप है कि 5 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे स्कूल की अध्यापिका पलक ने क्लास में ही बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया और नाक से खून आने लगा।
परिवार थाना शिकोहाबाद पहुंचा है और इन्होंने लिखित में मांग की है कि बच्चे का सरकारी अस्पताल में ENT से मेडिकल कराया जाए, स्कूल की CCTV फुटेज तुरंत जब्त की जाए ताकि सबूत मिटाया न जा सके।
सोचिए, जिस स्कूल को बच्चों को सुरक्षित माहौल देना है, वहीं अगर ऐसा होगा तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे? पुलिस ने जांच की बात कही है।
आपकी राय क्या है? क्या स्कूलों में मारपीट पर बैन लगना चाहिए?
#Firozabad #ShikohabadNews #DPPublicSchool #SchoolBeating #UPPolice #BreakingNews #DDMNEWS