गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने तालाब के किनारे बेहोश मिली 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में तालाब के किनारे बेहोशी की हालत में मिली 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने और उसे मरणासन्न स्थिति में तालाब के किनारे डाल दिए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्ची घर से गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने बच्ची को तलाश किया ।