दतिया नगर: धौर्रा गांव की सिंध नदी में हनुमान धारा घाट के पास मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौर्रा स्थित सिंध नदी में हनुमान धारा घाट के पास सोमवार शाम करीब 04 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना गोराघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।