बिहार: लहेरी थाना पुलिस ने लड़की को भगाने के मामले में रामचंद्रपुर से एक लड़के को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 16, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर से लड़की को भगाने के मामले में छोटे लाल यादव के पुत्र अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की भगाने के मामले में पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन लेने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामचंद्रपुर से अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।