बंजरिया: चिचोरहिया में शनिवार रात बाइक की ठोकर से 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल, निजी हॉस्पिटल में हुआ ऑपरेशन
चिचोरहिया में शनिवार रात 8 बजे बाइक की ठोकर से 6 वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया,निजी हॉस्पीटल में ब्रेन का ऑपरेशन कराया गया। घायल बच्चा चिचोरहिया निवासी भाग्यनारायण मुखिया का 6 वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ रिंकू है।उसे तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मारी, जिसमे उसका माथा फट गया,सीने के चोट आई व पैर टूट गया है।थानाध्यक्ष1बजे बताया पीड़ित थाना में आवेदन नही दी।