सिरदला: सिरदला में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 9 उपभोक्ताओं पर ₹2.20 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया
Sirdala, Nawada | Apr 26, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर कई उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की। जांच के दौरान मीटर को बाईपास कर पीवीसी तार से अवैध बिजली उपयोग और बकाया के कारण कटे कनेक्शन के बावजूद टोका लगाकर बिजली इस्तेमाल करने के मामले सामने आए। टीम ने मौके से अवैध तार जब्त किए। जानकारी रविवार 4 pm